लंदन में UBER को बड़ा झटका, खो सकता है लाइसेंस

डिजिटल डेस्क, लंदन। दुनिया की मशहूर कैब प्रोवाइडर कंपनी उबर का लंदन में लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। लंदन में ट्रांसपोर्टर रेगुलेटर ने एप्प के जरिए कैब सुविधा देने वाली कंपनी उबर का लाइसेंस रिन्यू नहीं करने का फैसला किया है। उबर को अपील करने के लिए 21 दिन का समय दिया गया है। हालांकि लंदन में उबर का वर्तमान लाइसेंस 30 सितम्बर को समाप्त हो रहा है। आवेदन के ख़ारिज करने के पीछे कंपनी ऑपरेटर के आचरण और नजरिए में जिम्मेदारियों को लेकर गंभीरता की कमी को कारण माना जा रहा है।
उबर नहीं है फिट
इसी माह में कुछ लोगों ने ट्रांसपोर्ट फॉर लंदन में यात्रियों की सुरक्षा के लिए कुछ ख़ास न करने पर उबर के बारे में लिख भेजा था। इस दावे में यह भी कहा गया था कि उबर लंदन की सड़कों पर चलने के लिए बिल्कुल भी फिट नहीं है। इस पर लंदन ट्रांसपोर्ट ने उबर के पिछले रिकॉर्ड को गैरजिम्मेदाराना ठहराते हुए कहा कि उबर प्राइवेट हायर ऑपरेटर लाइसेंस होल्ड करने के लिए फिट नहीं है। गंभीर अपराधों की सूचना देने और फिटनेस सर्टिफिकेट प्राप्त करने में उबर का रवैया चिंता का मुख्य विषय है।
40,000 ड्राईवर होंगे प्रभावित
लंदन में उबर 35 लाख से ज्यादा अनुमानित यूजर हैं। वहीं इस मामले पर कंपनी ने ट्रांसपोर्ट फॉर लंदन के खिलाफ अपील करने की बात कही है। कंपनी ने कहा है कि, लंदन में 35 लाख से ज्यादा लोग हमारे एप का प्रयोग करते हैं, और साथ ही 40,000 के करीब ड्राईवर अपनी आजीविका चलाने के लिए उबर पर निर्भर हैं। ऐसे निर्णय से इन के जीवन पर ख़ासा प्रभाव पड़ेगा।
Created On :   22 Sept 2017 9:28 PM IST