Sona- Chandi Ka Bhav: सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई, चांदी के भाव भी आसमान से कुछ नीचे उतरे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में जबरदस्त तेजी के चलते हर दिन नया रिकॉर्ड बन रहा है। फिलहाल, आज भारतीय सर्राफा बाजार में दोनों ही धातुओं के दाम में गिरावट देखी गई है। आज (26 सितंबर 2025, बुधवार) यलो मेटल कहे जाने वाले सोने के दाम में करीब 800 रुपए तक की गिरावट देखी गई है। वहीं सफेद धातु कही जाने वाली चांदी के भाव भी करीब 1000 रुपए प्रति किलोग्राम तक गिर गए हैं।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 105,150 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,14,500 रुपए प्रति 10 ग्राम तक है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,05,040 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,14,580 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,04,890 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,14,430 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
104,940 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,14,480 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,04,890 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,14,430 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,05,040 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,14,580 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,04,890 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,14,430 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,05,040 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,14,580 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
104,940 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,14,480 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें बीते दिन की तुलना में करीब 1000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 1,39,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
Created On :   26 Sept 2025 12:32 PM IST