Sona- Chandi Ka Bhav: सोने की कीमतों में फिर लगी आग, चांदी के भाव भी नए आसमान पर पहुंचे

सोने की कीमतों में फिर लगी आग, चांदी के भाव भी नए आसमान पर पहुंचे
सोना- चांदी की कीमतों में हर दिन बढ़ोतरी हो रही है। सोने की चमक नए पीक पर जा पहुंची है। वहीं चांदी के भाव भी आसमान पर जा पहुंचे हैं। आज भी दोनों ही धातुओं के दाम में जबरदस्त तेजी देखी गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। इसी के साथ दोनों ही धातुओं के दाम हाई रिकॉर्ड पर बने हुए हैं। आज (24 सितंबर 2025, बुधवार) यलो मेटल कहे जाने वाले साने के दाम में करीब 2000 रुपए तक की बढ़त देखने को मिली है। वहीं सफेद धातु कही जाने वाली चांदी के भाव में भी करीब 200 रुपए तक की जबरदस्त बढ़त देखी गई है।

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,06,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,15,800 रुपए प्रति 10 ग्राम तक है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,06,210 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,15,850 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,06,000 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,15,700 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,06,110 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,15,750 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,06,000 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,15,700 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,06,210 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,15,850 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,06,000 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,15,700 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,06,210 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,15,850 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,06,110 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,15,750 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

चांदी की कीमत

बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें बीते दिन की तुलना में करीब 2000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 1,40,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।

Created On :   24 Sept 2025 12:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story