साल 2030 तक देश की अर्थव्यवस्था बढ़ कर हो जाएगी 7,000 अरब डॉलर : देबरॉय

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (पी.एम.ई.ए.सी.) के अध्यक्ष बिबेक देबरॉय ने आज कहा कि भारत साल 2030 तक भारत 6.5 से 7 ट्रिलियन डॉलर (6500 से 7,000 अरब डॉलर) वाली अर्थव्यवस्था बन सकता है। वहीं 2035-40 तक इसके 10 ट्रिलियन डॉलर (10,000 अरब डॉलर) वाली अर्थव्यवस्था बनने की संभावनाएं हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि प्रति व्यक्ति आय साल 2030 तक केवल 4,000 अरब डॉलर ही रहेगी, जो कई अन्य देशों के मुकाबले कम होगी।
देबरॉय ने यहां स्कॉच शिखर सम्मेलन में कहा कि साल 2030 तक देश की राष्ट्रीय आय 6,500 से 7,000 अरब डॉलर होगी। अगर विनिमय दर वही रहती है तो, देश की अर्थव्यवस्था 2035-40 तक 10,000 अरब डालर की हो जाएगी। नीति आयोग के सदस्य ने ये भी कहा, "अगर विनिमय दर बढ़ती है तो देश की अर्थव्यवस्था 2035 से पहले ही 10,000 अरब डॉलर की हो जाएगी।" उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था का आकार बढ़ने के साथ भारत उल्लेखनीय रूप से एक अलग देश होगा और वैश्विक मंच पर इसकी भूमिका बढ़ेगी।
ये भी पढ़े: राज्यसभा में जेटली ने दिए संकेत, पेट्रोल और डीजल पर लागू हो सकता है GST
देबरॉय ने ये भी कहा कि लोग आज सरकारी नौकरी नहीं तलाश रहे, बल्कि अब ज्यादा से ज्यादा लोग दूसरे को रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं। जमीन से जुड़े मुद्दे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक जटिल मुद्दा है और भारत में इसका अकुशल तरीके से उपयोग हुआ है। देबरॉय ने कहा, "हमारे पास जमीन के स्वामित्व के संदर्भ में स्पष्ट प्रणाली नहीं है।"
वहीं दूसरी तरफ जमीन से जुड़े मुद्दे पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक जटिल मुद्दा है और भारत में इसका अकुशल तरीके से इस्तेमाल किया गया है। देबरॉय ने कहा कि देश के पास जमीन के मालिकाना हक के संदर्भ में कोई स्पष्ट प्रणाली नहीं है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी काफी सारे लोग आने वाले कुछ सालों में देश की अर्थव्यवस्था में तेज विस्तार का अनुमान जता चुके हैं इनमें देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी भी शामिल हैं।
Created On :   22 Dec 2017 11:35 AM IST