Sona- Chandi Ka Bhav: सोने की कीमत में आई तेजी, चांदी के भाव में जबरदस्त बढ़ोतरी

सोने की कीमत में आई तेजी, चांदी के भाव में जबरदस्त बढ़ोतरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्रि अपने समापन की ओर है और इस महापर्व के शुरू से लेकर अब तक सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। बात करें आज (29 सितंबर 2025, सोमवार) की तो भारतीय सर्राफा बाजार में दोनों ही धातुओं के भाव चढ़े हैं। यलो मेटल कहे जाने वाले सोने के दाम में करीब 500 रुपए तक की तेजी देखी गई है। वहीं सफेद धातु कही जाने वाली चांदी के भाव भी करीब 5800 रुपए प्रति किलोग्राम तक बढ़ गए हैं।

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 105,4000 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,15,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,05,990 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,15,620 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,05,840 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,15,470 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,05,890 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,15,520 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,05,840 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,15,470 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,05,990 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,15,620 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,05,840 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,15,470 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,05,990 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,15,620 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,05,890 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,15,520 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

चांदी की कीमत

बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें बीते सप्ताह की तुलना में करीब 5800 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़त देखने को मिली है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 1,48,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।

Created On :   29 Sept 2025 1:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story