गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 360 अंक नीचे, निफ्टी भी लुढ़का

Closing Bell: Market closed on decline, Sensex down 360 points, Nifty also fall
गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 360 अंक नीचे, निफ्टी भी लुढ़का
क्लोजिंग बेल गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 360 अंक नीचे, निफ्टी भी लुढ़का

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी व अक्टूबर माह के पहले दिन (01 अक्टूबर, शुक्रवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 360.78 अंकों की गिरावट के साथ 58,765.58 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 86.10  अंक की गिरावट के साथ 17,532.05 के स्तर पर बंद हुआ। 

रिकॉर्ड ​स्तर पर पहंचे पेट्रोल- डीजल के दाम, जानें आज की कीमत

आज दिनभर के कारोबार के बाद IOC, महिन्द्रा एंंड महिन्द्रा, कोल इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट औक डॉक्टर रेड्डी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, मारुति, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज PSU बैंक, मीडिया, मेटल और फार्मा हरे निशान पर बंद हुए। वहीं IT, FMCG, रियल्टी, फाइनेंस सर्विस, ऑटो, बैंक और प्राइवेट बैंक लाल निशान पर बंद हुए

बता दें कि, सुबह बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 394.26 अंक की गिरावट के साथ 58732.10 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 110 अंकों की गिरावट के साथ 17508.20 के स्तर पर खुला था। 

एक हजार से ज्यादा भारतीयों के पास 1 हजार करोड़ से अधिक की संपत्ति 

जबकि बीते कारोबारी दिन (30 सितंबर, गुरुवार) बाजार सपाट स्तर पर खुला था और शाम को गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 286.91 अंकों की गिरावट के साथ 59,126.36 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 93.15 अंक की गिरावट के साथ 17,618.15 के स्तर पर बंद हुआ था। 

Created On :   1 Oct 2021 11:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story