लगातार दूसरे दिन गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 257 अंक लुढ़का

Closing Bell: Market closed on decline, Sensex fell 257 points
लगातार दूसरे दिन गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 257 अंक लुढ़का
क्लोजिंग बेल लगातार दूसरे दिन गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 257 अंक लुढ़का
हाईलाइट
  • निफ्टी 59.15 अंकों की गिरावट के साथ 17
  • 829 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 257.14 अंकों की गिरावट के साथ 59
  • 772 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (03 नवंबर, बुधवार) गिरावट पर साथ बंद हुआ। यह लगातार दूसरा दिन है जब सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर बंद हुए। इस दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 257.14 अंकों की गिरावट के साथ 59,772 के स्तर पर बंद हुआ

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 59.15 अंकों की गिरावट के साथ 17,829 पर बंद हुआ।

छह दिन बाद मिली राहत, मप्र में पेट्रोल 121 के पार, ऐसे जानें अपने शहर के दाम

आज सेंसेक्स में एसबीआई के अलावा अन्य बैंकिंग शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। वहीं निफ्टी के आईटी, मेटल और रियल्टी सेक्टर्स के अलावा अन्य सेक्टर्स के इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। 

बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। सेंसेक्स 282.15 अंकों की बढ़त के साथ 60,311.21 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 84.20 अंकों की बढ़त के साथ 17973.15 के स्तर पर खुला था। 

भारत ने 2021 की तीसरी तिमाही में कोका-कोला इंक के लिए मजबूत विकास संख्या की दर्ज 

जबकि बीते कारोबारी दिन (02 नवंबर, मंगलवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था और गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 109.40 अंक गिरावट के साथ बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 40.70 अंक की गिरावट के साथ 17,888.95 पर बंद हुआ था।

 

Created On :   3 Nov 2021 10:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story