गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 214 अंक, निफ्टी 55 अंक लुढ़का

Closing Bell: market closed on the decline, Sensex 214 points, Nifty fell 55 points
गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 214 अंक, निफ्टी 55 अंक लुढ़का
Closing Bell गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 214 अंक, निफ्टी 55 अंक लुढ़का
हाईलाइट
  • निफ्टी 55.95 अंकों की गिरावट के साथ 17
  • 076.25 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 214.18 अंकों की गिरावट के साथ 57
  • 338.21 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (01 सितंबर, बुधवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 214.18 अंकों की गिरावट के साथ 57,338.21 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 55.95 अंकों की गिरावट के साथ 17,076.25 के स्तर पर बंद हुआ।

सितंबर के पहले दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत, जानें अपने शहर के दाम

आज SBI लाइफ, नेस्ले इंडिया, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स और एशियन पेंट्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, हिंडाल्को, सिप्ला, टाटा स्टील और बजाज फिनसर्व के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, मीडिया, ऑटो, बैंक, रियल्टी और प्राइवेट बैंक हरे निशान पर बंद हुए। वहीं आईटी, फाइनेंस सर्विस, मेटल और फार्मा लाल निशान पर।

बता दें कि, सुबह बाजार जबरदस्त तेजी के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 129.78 अंक की तेजी के साथ 57,682.17 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी निफ्टी 36.60 अंकों की बढ़त के साथ 17,168.80 के स्तर पर खुला था।

सीबीडीटी ने विवाद से विश्वास योजना के तहत भुगतान की समय सीमा बढ़ाई

जबकि बीते कारोबारी दिन (31 अगस्त, मंगलवार) बाजार रिकॉर्ड तेजी के साथ खुला था। वहीं दिनभर के उतार चढ़ाव के बाद नया रिकॉर्ड बनाकर बंद हुआ था। सेंसेक्स 662.63 अंकों की जोरदार बढ़त के साथ 57,552.39 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 201.15 अंकों की तेजी के साथ 17,132.20 के स्तर पर बंद हुआ था। 

Created On :   1 Sep 2021 10:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story