साल के आखिरी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स- निफ्टी दोनों में उछाल

Closing bell: Market closed with gains, both Sensex and Nifty gainers
साल के आखिरी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स- निफ्टी दोनों में उछाल
क्लोजिंग बेल साल के आखिरी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स- निफ्टी दोनों में उछाल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (31 दिसंबर, शुक्रवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 459 अंक की उछाल के साथ 58,253 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी 150 अंक की तेजी लेकर 17,344 के स्तर पर बंद हुआ। 

वाहन ईंधन दाम: आज बढ़ी पेट्रोल- डीजल की कीमतें या घटीं, यहां जानें लेटेस्ट दाम

बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 269 अंकों की उछाल के साथ 58,083 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 80 अंक की बढ़त के साथ 17,284 के स्तर पर खुला था। 

जबकि बीते कारोबारी दिन (30 दिसंबर, गुरुवार) बाजार कमजोरी के साथ खुला था और शाम को कमजोरी के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 12 अंक की गिरावट के साथ 57,794 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 10 अंक की गिरावट के साथ 17,203 के स्तर पर कारोबार बंद हुआ था।

 

 

 

 

 

Created On :   31 Dec 2021 10:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story