मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 68, निफ्टी 29 अंक फिसला

Closing bell: Market closed with slight decline, Sensex 68, Nifty slipped 29 points
मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 68, निफ्टी 29 अंक फिसला
क्लोजिंग बेल मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 68, निफ्टी 29 अंक फिसला
हाईलाइट
  • निफ्टी 29 अंक की गिरावट के साथ 17
  • 063 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 68 अंक की गिरावट के साथ 57
  • 232 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (23 फरवरी, बुधवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 68 अंक की गिरावट के साथ 57,232 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी सूचकांक 29 अंक की गिरावट के साथ 17,063 के स्तर पर बंद हुआ।  

यूक्रेन-रूस तनाव के चलते कच्चा तेल हुआ महंगा, जानें पेट्रोल-डीजल की कीमत पर क्या हुआ असर

बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 307 अंक की बढ़त के साथ 57,607 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 95 अंक की तेजी के साथ 17,187 के स्तर पर खुला था। 

जबकि बीते कारोबारी दिन (22 फरवरी, मंगलवार) बाजार भारी गिरावट के साथ खुला था और शाम को भी गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 383 अंक की गिरावट के साथ 75,300 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी सूचकांक 114 अंक की गिरावट के साथ 17,092 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

 

Created On :   23 Feb 2022 10:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story