मजबूती के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 488 निफ्टी में 144 अंकों की तेजी

Closing bell: Market closed with strength, Sensex up by 144 points in 488 Nifty
मजबूती के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 488 निफ्टी में 144 अंकों की तेजी
क्लोजिंग बेल मजबूती के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 488 निफ्टी में 144 अंकों की तेजी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (07 अक्टूबर, गुरुवार) मजबूती के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 488.10 अंकों की तेजी के साथ 59,677.83 के स्तर पर बंद हुआ। 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 144.35 अंक की बढ़त के साथ 17,790.35 के स्तर पर बंद हुआ। 

आज फिर लगी पेट्रोल- डीजल की कीमतों में आग, जानें कितने चुकाना होंगे दाम

आज महिन्द्रा एंंड महिन्द्रा, टाइटन, मारुति, इचर मोटर्स और ​टाटा मोटर्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं ONGC, डॉक्टर रेड्डी, कोल इंडिया, ब्रिटानिया और डिविस लैब के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें IT, PSU बैंक, FMCG, मीडिया, फाइनेंस सर्विस, ऑटो, मेटल, फार्मा, रियल्टी, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 462.65 अंक की बढ़त के साथ 59,652.38 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 132.90 अंकों की तेजी के साथ 17,778.90 के स्तर पर खुला था।

बिग फैशन फेस्टिवल के लिए मिंत्रा का अब तक का सबसे बड़ा ओपनिंग-डे

जबकि बीते कारोबारी दिन (06 अक्टूबर, बुधवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था और शाम को गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 555.15 अंकों की गिरावट के साथ 59,189.73 के स्तर पर बंद हुआ था।वहीं निफ्टी 176.30 अंक की गिरावट के साथ 17,646.00 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   7 Oct 2021 10:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story