Closing Bell: सेंसेक्स 135 अंक नीचे बंद हुआ, निफ्टी में भी गिरावट

Closing Bell: Sensex closed down 135 points, Nifty also declined
Closing Bell: सेंसेक्स 135 अंक नीचे बंद हुआ, निफ्टी में भी गिरावट
Closing Bell: सेंसेक्स 135 अंक नीचे बंद हुआ, निफ्टी में भी गिरावट
हाईलाइट
  • निफ्टी 37.05 अंक नीचे 15
  • 709.40 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 135.05 अंक नीचे 52
  • 443.71 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (28 जुलाई, बुधवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 135.05 अंकों यानी कि 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 52,443.71 के स्तर पर बंद हुआ। 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 37.05 अंकों यानी कि 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 15,709.40 के स्तर पर बंद हुआ। 

आसमान छूकर 11 वें दिन स्थिर हैं पेट्रोल- डीजल के दाम, जानें आज कितनी चुकान होगी कीमत

आज SBI लाइफ, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, डिविस लैब और इंडसइंड बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, कोटक बैंक, सिप्ला, टाटा मोटर्स और डॉक्टर रेड्डी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

वहीं बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज मेटल और IT बढ़त पर बंद हुए। जबकि PSU बैंक, मीडिया, फार्मा, ऑटो, बैंक, फाइनेंस सर्विस, प्राइवेट बैंक और रियल्टी लाल निशान पर बंद हुए। वहीं FMCG में कोई बदलाव नहीं हुआ।

बता दें कि सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 209.12 अंक यानी कि 0.40 फीसदी नीचे 52369.64 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 67.80 अंकों यानी कि 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 15678.70 के स्तर पर खुला।

पेट्रोल- डीजल जल्द हो सकता है सस्ता, ओपेक+ देशों के इस निर्णय का होगा असर

जबकि बीते कारोबारी दिन (27 जुलाई, मंगलवार) भी बाजार में गिरावट देखी गई थी। सेंसेक्स जहां 273.51 अंकों की गिरावट के साथ 52,578.76 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 78.00 अंकों की गिरावट के साथ 15,746.45 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   28 July 2021 9:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story