सेंसेक्स 150 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ, निफ्टी भी फिसला

Closing bell: Sensex closed with a fall of 150 points, Nifty also slipped
सेंसेक्स 150 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ, निफ्टी भी फिसला
क्लोजिंग बेल सेंसेक्स 150 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ, निफ्टी भी फिसला
हाईलाइट
  • निफ्टी70 अंक की गिरावट के साथ 17
  • 206 के पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 149 अंकों की गिरावट के साथ 57
  • 683 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (21 फरवरी, सोमवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 149 अंकों की गिरावट के साथ 57,683 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी सूचकांक 70 अंक की गिरावट के साथ 17,206 के स्तर पर बंद हुआ। 

चुनाव में जारी है सरकारी तेल कंपनियों की राहत, पेट्रोल- डीजल के दाम में नहीं हुआ बदलाव

बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 228 अंकों की गिरावट के साथ 57,604 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 77 अंक की गिरावट के साथ 17,198 के स्तर पर खुला था। 

वहीं बीते सत्र (18 फरवरी, शुक्रवार) में बाजार गिरावट के साथ खुला था और शाम को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 59 अंक की गिरावट के साथ 57,833 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी सूचकांक 28 अंक गिरावट के साथ 17,276 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

 

Created On :   21 Feb 2022 10:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story