शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स में 454 अंकों की बढ़त, निफ्टी भी उछला 

Closing Bell: Sensex rises by 454 points, Nifty also jumps
शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स में 454 अंकों की बढ़त, निफ्टी भी उछला 
क्लोजिंग बेल शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स में 454 अंकों की बढ़त, निफ्टी भी उछला 
हाईलाइट
  • निफ्टी 121.20 अंक बढ़त के साथ 17536.25 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 454.10 अंक बढ़त के साथ 58795.09 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (25 नवंबर, गुरुवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 454.10 अंक यानीकि 0.78 फीसदी बढ़कर 58795.09 के स्तर पर बंद हुआ।  

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी 121.20 अंक यानी कि 0.70 फीसदी उछाल के साथ 17536.25 के स्तर पर बंद हुआ।  

पेट्रोल- डीजल के रेट में आज ​भी मिली राहत, जानें कितनी है नई कीमत

बता दें कि, सुबह बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी। सेंसेक्स 112 अंक की गिरावट के साथ खुला। वहीं निफ्टी 89 अंक नीचे खुला था। जबकि बीते कारोबारी दिन (24 नवंबर, बुधवार) बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला था। 

लेकिन बुधवार शाम बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 323.34 अंकों की गिरावट के साथ 58340.99 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 88.30 अंक की गिरावट के साथ 17415.05 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

Created On :   25 Nov 2021 10:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story