अमीरी के मामले में भी भारतीय महिलाएं नहीं किसी से कम, जानें फोर्ब्स अरबपतियों की लिस्ट

eight Indian women have built a place in Forbes billionaire list
अमीरी के मामले में भी भारतीय महिलाएं नहीं किसी से कम, जानें फोर्ब्स अरबपतियों की लिस्ट
अमीरी के मामले में भी भारतीय महिलाएं नहीं किसी से कम, जानें फोर्ब्स अरबपतियों की लिस्ट
हाईलाइट
  • इस प्रकार से जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल भारतीय महिलाओं की सूची में सबसे टॉप पर हैं।
  • किरन मजूमदार जेनरिक दवाओं की निर्माता बायोकॉन कंपनी की चीफ हैं जिनकी कुल संपत्ति 3.6 अरब डॉलर है।वर्ल्ड रैंकिंग में किरन को 629वें स्थान पर रखा गया है।
  • लीना तिवारी 2.4 अरब डॉलर की कुल संपत्ति की मालकीन हैं। उन्हें वर्ल्ड रैंकिंग में 1020वें स्थान पर रखा गया है। बता दें कि लीना तिवार


 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली ।  आज इंटरनेशनल वुमेंन्स डे है और इस मौके पर सारी दुनिया में औरतों का सम्मान किया जाता है। उनके जरिए किए गए कामों को दुनिया के सामने सम्मानित करने का मतलब सिर्फ इतना होता है कि जिन देशों या जहां भी महिलाओं की स्थिति खराब है उसे मजबूत बनाया जा सके। जो भी महिला खुद को कम और कमजोर समझती हैं वो अपनी स्थिति मजबूत कर सके। दुनिया की आधी आबादी ने खुद को मजबूत बनाने के लिए एक लंबा सफर तय किया है। विज्ञान, खेल, सिनेमा, बैंक और बिजनेस के क्षेत्र में महिलाओं ने धीरे-धीरे अपनी पकड़ को मजबूत किया है। आज हम आपको भारत की कुछ सबसे अमीर महिलाओं के बारे बताएंगे। जिन्हें बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने अरबपतियों की ताजा लिस्ट में शामिल किया है। साल 2018 की इस वर्ल्ड बिलिनेयर लिस्ट में दुनियाभर की कुल 256 महिलाओं को जगह मिली है। खास बात ये है कि लिस्ट में इतनी बड़ी तादात में महिलाओं को पहली बार जगह दी गई है। इसके साथ ही दुनिया के सबसे अमीर लोगों में इस साल भारत की आठ महिलाओं का नाम भी शामिल किया गया है।

 

सावित्री जिंदल भारतीय महिलाओं में टॉप पर

 

वर्ल्ड रैंकिंग के हिसाब से देखें तो अमीरों की इस लिस्ट में सावित्री जिंदल को 176वें पायदान पर रखा गया है। इस प्रकार से जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल भारतीय महिलाओं की सूची में सबसे टॉप पर हैं। सावित्री इस समय 8.8 अरब डॉलर संपत्ति की मालकिन हैं।

 

Indian women in forbes richest list 2018 के लिए इमेज परिणाम

 

दूसरे स्थान पर किरन मजूमदार शॉ 

 

सावित्री के बाद नाम आता है किरन मजूमदार शॉ का। किरन जेनरिक दवाओं की निर्माता बायोकॉन कंपनी की चीफ हैं जिनकी कुल संपत्ति 3.6 अरब डॉलर है। वर्ल्ड रैंकिंग में किरन को 629वें स्थान पर रखा गया है। 

 

बाकी स्थानों पर इन्होंने बनाई जगह

 

भारत के लिहाज से स्मिता कृष्णा गोदरेज तीसरी सबसे अमीर महिला हैं। वर्ल्ड रैंकिंग में 822वां स्थान पाने वाली स्मिता की गोदरेज परिवार की कुल संपत्ति में 1/5 हिस्सेदारी है। लीना तिवारी 2.4 अरब डॉलर की कुल संपत्ति की मालकीन हैं। उन्हें वर्ल्ड रैंकिंग में 1020वें स्थान पर रखा गया है। बता दें कि लीना तिवारी डायबिटीज आदि की दवाएं बनाने वाली यूएसवी इंडिया कंपनी की चेयरपर्सन हैं।

 

अनु आगा के लिए इमेज परिणाम

 

भारतीय महिला अरबपतियों के पास 1.1 अरब डॉलर की संपत्ति

 

विनोद और अनिल गुप्ता, इन मां-बेटे की हेवल्स इंडिया में 43 फीसदी हिस्सेदारी है और इन्हें वर्ल्ड रैंकिंग में 1103वें स्थान पर रखा गया है। इंजिनियरिंग फर्म थरमेक्स में 62 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाली अनु आगा के पास 1.4 अरब डॉलर की संपत्ति है और वह वर्ल्ड रैंकिंग में 1650वें स्थान पर हैं। शीला गौतम और मधु कपूर दोनों को ही फोर्ब्स की वर्ल्ड रैंकिंग में संयुक्त रूप से 1999वें पायदान पर रखा गया है। इन दोनों ही भारतीय महिला अरबपतियों के पास 1.1 अरब डॉलर की संपत्ति है। बता दें कि शीला गौतम स्लीपवेल मैट्रेस बनाने वाली कंपनी शीला फोम की संस्थापक हैं जबकि मधु कपूर यस बैंक में 9.3 फीसदी की हिस्सेदार हैं।

Created On :   8 March 2018 1:17 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story