पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मिली राहत, जानें आज कितने चुकाना होंगे दाम

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 03 September 2021
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मिली राहत, जानें आज कितने चुकाना होंगे दाम
Fuel Price Today पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मिली राहत, जानें आज कितने चुकाना होंगे दाम
हाईलाइट
  • डीजल के रेट में स्थिरता बनी हुई है
  • पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोविड-19 (COVID-19) के डेल्टा वैरिएंट के चलते अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में लगातार गिरावट का रुख है। ऐसे में भारत में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की बढ़ती कीमतों से राहत मिली है। हालांकि यह राहत सिर्फ ईंधन के दाम में स्थिरता के तौर पर दी जा रही है, जो लंबे समय से कायम है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों बीच में मामूली सी कटौती की थी। जबकि कच्चे तेल में गिरावट बीते पूरे माह से अधिक समय से है।

बता दें कि, इन्हीं सरकारी तेल कंपनियों ने कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी होने पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों को बेतहाशा बढ़ाया है। ऐसे में ईंधन के दाम ऐतिहासिक स्तर पर जा पहुंचे हैं। लेकिन वर्तमान में कच्चे तेल के दाम ​में भारी गिरावट होने के बावजूद आमजन को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। लिहाजा आज (03 सितंबर, शुक्रवार) भी राहत के नाम पर ईंधन के भाव स्थिर रखे गए हैं।

सीबीडीटी ने विवाद से विश्वास योजना के तहत भुगतान की समय सीमा बढ़ाई

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.34 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 107.39 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 101.72 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 99.08 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 88.77 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 96.33 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 91.84 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 93.38 रुपए चुकाना होंगे। 

सरकार ने जीएसटी माफी योजना का लाभ उठाने की समय सीमा बढ़ाई 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं BPCL उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Created On :   3 Sep 2021 3:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story