Sona- Chandi Ka Bhav: सोने की कीमत में फिर आई तेजी, चांदी के भाव भी बढ़े

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में उतार- चढ़ाव जारी है। बीते दिनों जहां कीमतों में कमी देखी गई, वहीं अब एक बार फिर से दोनों ही धातुओं की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। आज (04 दिसंबर 2025, गुरुवार) यलो मेटल कहे जाने वाले सोने के भाव में करीब 670 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की तेजी आई है। वहीं, सफेद धातु कही जाने वाली चांदी के भाव में करीब 3,200 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़त देखी गई है।
आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,19,800 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,30,700 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,19,860 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,30,740 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,19,710 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,30,590 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,19,760 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,30,640 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,19,710 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,30,590 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,19,860 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,30,740 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,19,710 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,30,590 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,19,860 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,30,740 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,19,760 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,30,640 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो दिल्ली सहित कई राज्यों में करीब 3,200 रुपए प्रति किलोग्राम तक की कमी देखने को मिली है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 1,91,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
Created On :   4 Dec 2025 11:23 AM IST












