आज आपके शहर में पेट्रोल- डीजल सस्ता हुआ या महंगा, जानिए यहां

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 06 January 2022
आज आपके शहर में पेट्रोल- डीजल सस्ता हुआ या महंगा, जानिए यहां
वाहन ईंधन दाम आज आपके शहर में पेट्रोल- डीजल सस्ता हुआ या महंगा, जानिए यहां
हाईलाइट
  • कच्चे तेल में गिरावट के बाद भी कटौती नहीं
  • पेट्रोल की कीमत कई राज्यों में 100 के पार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL and BPCL) ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार, आज (06 जनवरी 2022, गुरुवार) भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि बीते साल की तारीख 3 नवंबर के बाद से तेल की कीमत अपरिवर्तित बनी हुई हैं। जब केंद्र सरकार ने वैट में कटौती कर आमजन को राहत दी थी। इसके बाद से ही तेल कंपनियों ने दाम को स्थिर बनाए रखा है। हालांकि बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में अब भी पेट्रोल 100 रुपए के पार ही बना हुआ जिससे लोग काफी परेशान हैं।

जबकि कच्चे तेल की कीमतों की दुहाई देकर पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाने वाली कंपनियों ने लगातार कच्चे तेल में गिरावट के बावजूद कटौती नहीं की। बता दें कि बीते चुनाव के बाद इन कंपनियों ने कच्चे तेल में मामूली तेजी पर भी जबरदस्त तरीके से वाहन ईंधन के दाम बढ़ाकर आमजन की कमर तोड़ने का काम किया था। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

भारत पहले से ही कोविड की चपेट में, यूएस ट्रांजिट को विकास में तेजी लानी चाहिए

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 104.67 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और भोपाल में 107.23 प्रति लीटर उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 86.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 89.79 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 91.43 रुपए और भोपाल में 90.87 रुपए चुकाना होंगे।

भारत में मामाअर्थ की पैरेंट कंपनी होने से को मिला 2022 का पहला यूनिकॉर्न 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

 

 

Created On :   6 Jan 2022 3:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story