पेट्रोल-डीजल भरवाने से पहले चेक कर लें भाव, ये हैं आज के रेट

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 20 November 2021
पेट्रोल-डीजल भरवाने से पहले चेक कर लें भाव, ये हैं आज के रेट
फ्यूल प्राइज पेट्रोल-डीजल भरवाने से पहले चेक कर लें भाव, ये हैं आज के रेट
हाईलाइट
  • डीजल की कीमत भी स्थिर बनी हुई हैं
  • पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने बीते माह पेट्रोल-डीजल (Petrol-diesel) की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी की। जिससे वाहन ईंधन के दाम ऐतिहासिक स्तर पर जा पहुंचे। इस वृद्धि का कारण कच्चे तेल में तेजी होना बताया जाता है। लेकिन हैरानी की बात यह कि इसी कच्चे तेल में जब गिरावट आती है तो सरकारी तेल कंपनियां राहत के नाम पर सिर्फ दाम में स्थिरता देती हैं, जो आज (20 नवंबर, शनिवार) भी जारी है।

हालांकि, केंद्र सरकार ने दिवाली से एक दिन पहले पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में राहत दी थी। इसके बाद अधिकांश राज्यों ने भी पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट (VAT) में कटौती की थी। माना जा रहा है कि आम जनता को यह राहत चुनाव के चलते दी गई है। बता दें कि अगले साल की शुरुआत में 5 राज्यों में चुनाव होना है। 

डिजिटल कर्ज लेना सुरक्षित बनाने के लिए सरकार, आरबीआई बना सकते हैं सख्त नियम

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 104.67 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और भोपाल में 107.23 प्रति लीटर उपलब्ध होगा।       

अमेरिकन एयरलाइंस की नजर मुंबई पर: टाटा समर्थित एयर इंडिया से मुकाबला करने की तैयारी

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 86.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 89.79 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 91.43 रुपए और भोपाल में 90.87 रुपए चुकाना होंगे।

 

 

 

Created On :   20 Nov 2021 3:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story