पेट्रोल- डीजल के क्या हैं लेटेस्ट रेट, यहां जानें

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 21 January 2022
पेट्रोल- डीजल के क्या हैं लेटेस्ट रेट, यहां जानें
वाहन ईंधन कीमत पेट्रोल- डीजल के क्या हैं लेटेस्ट रेट, यहां जानें
हाईलाइट
  • कई राज्यों में पेट्रोल 100 के पार
  • डीजल के रेट भी जस के तस हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर घरेलू बाजार में नजर आता है। फिलहाल ऐसा बिल्कुल नहीं है, बीते दो माह से भी अधिक समय से पेट्रोल-डीजल (Petrol-diesel) के रेट ज्यों के त्यों बने हुए हैं। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL और BPCL) ने आज (21 जनवरी, शुक्रवार) भी कोई फेरबदल नहीं किया है। आमजन का मानना है कि, चुनावी मौसम के चलते सरकारी तेल कंपनियों ने वाहन ईंधन के दाम स्थिर बना रखे हैं। सालभर खुद को कच्चे तेल पर निभर्र बताकर दाम कम करने में अक्षम बताने वाली ये कंपनियां चुनाव आते ही जनता को राहत देने में सक्षम हो जाती हैं। 

आपको बता दें कि, बीते चुनाव के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। लेकिन चुनाव खत्म होते ही जिस तरह से बढ़ोतरी पेट्रोल और डीजल के भाव में की कई, वह भी किसी से छिपी नहीं है। घर का बजट बिगाड़ने के साथ ही आम आदमी की कमर तोड़ने में तेल कंपनियों ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। हैरानी इस बात की ना ही सरकार और ना की कंपनियां इस महंगाई से निजात दिलाने में आगे आ रही थीं। जबकि चुनाव पास आते देख केंद्र सहित कई राज्य सरकारों ने वैट में कटौती कर राहत देने का काम किया। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

पोंगल त्योहार के दौरान तमिलनाडु में 520 करोड़ रुपये की हुई शराब की बिक्री

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 104.67 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और भोपाल में 107.23 प्रति लीटर उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 86.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 89.79 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 91.43 रुपए और भोपाल में 90.87 रुपए चुकाना होंगे।

पेटीएम के शेयर ने भारी नुकसान के बाद की वापसी

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

 

 

Created On :   21 Jan 2022 3:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story