पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहां जानें लेटेस्ट रेट

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 22 february 2022
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहां जानें लेटेस्ट रेट
वाहन ईंधन दाम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहां जानें लेटेस्ट रेट
हाईलाइट
  • डीजल के रेट में कोई फेरबदल नहीं हुआ
  • पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL and BPCL) ने आज (22 फरवरी, मंगलवार) पेट्रोल-डीजल (Petrol-diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी कि आज देशभर में वाहन ईंधन पुराने दाम पर ही उपलब्ध होगा। बता दें कि यह हालात बीते 3 माह से अधिक समय से बने हुए हैं। हालांकि, आज भी कई राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए के पार बिक रहा है। 

जानकारों का मानना है कि पेट्रोल और डीजल के रेट चुनाव के बाद एक बार फिर से बढ़ेंगे! वर्तमान में सरकार और सरकारी तेल कंपनियां आमजन को राहत देने में लगी हैं। जबकि पूरे साल यही सरकार और कंपनियां वाहन ईंधन को कच्चे तेल पर निर्भर रहने के चलते इनमें कोई हस्तक्षेप नहीं करने का दावा करती हैं। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

केंद्रीय बजट 2022-23 की सर्वोच्च प्राथमिकता है आर्थिक विकास का पुनरुद्धार

इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए प्रति लीटर 94.14 रुपए प्रति लीटर है। इसी तरह कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.79 रुपए/लीटर है। 

चैन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए प्रति लीटर और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल 95.14 रुपए प्रति लीटर और डीजल 86.68 रुपयए प्रति लीटर है। तो वहीं बिहार के पटना में पेट्रोल 105.90 रुपए प्रति लीटर और डीजल 91.09 रुपए प्रति लीटर है।

मप्र की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 107.23 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.87 रुपए प्रति लीटर है। वहीं इंदौर में पेट्रोल 107.17 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.83 रुपए प्रति लीटर है। 

एयर इंडिया के नए सीईओ के बैकग्राउंड की जांच करेगा गृह मंत्रालय

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Created On :   22 Feb 2022 3:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story