कच्चे तेल में गिरावट, कंपनियों ने नहीं घटाए पेट्रोल- डीजल के दाम

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 27 November 2021
कच्चे तेल में गिरावट, कंपनियों ने नहीं घटाए पेट्रोल- डीजल के दाम
फ्यूल प्राइज कच्चे तेल में गिरावट, कंपनियों ने नहीं घटाए पेट्रोल- डीजल के दाम
हाईलाइट
  • डीजल के रेट आज भी स्थिर रखे गए हैं
  • पेट्रोल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में इन दिनों गिरावट देखी जा रही है। बावजूद इसके भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL और BPCL) ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। आज (27 नवंबर, शनिवार) लगातार 23 वां दिन है, जब दाम स्थिर हैं। जबकि कच्चे तेल के दाम में मामूली बढ़त होने पर भी इन्हीं तेल कंपनियों ने वाहन ईंधन के दाम में जबरदस्त वृद्धि की थी। 

हालांकि दिवाली से पहले केंद्र सरकार सहित कई राज्य सरकारों द्वारा वैट में कटौती कर आमजन को पेट्रोल-डीजल (Petrol-diesel) की कीमतों में राहत दी गई। माना जा रहा है कि यह राहत चुनाव के चलते दी गई है। बता दें कि नए साल की शुरुआत में 5 राज्यों में चुनाव होना है। फिलहाल जानते हैं आज के​ दाम...

सहकारी समितियों को नाम में बैंक शब्द के प्रयोग के प्रति चेताया

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 104.67 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और भोपाल में 107.23 प्रति लीटर उपलब्ध होगा।       

2022 में एक तिहाई कंपनियां कहीं भी काम में फेल हो जाएंगी

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 86.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 89.79 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 91.43 रुपए और भोपाल में 90.87 रुपए चुकाना होंगे।

 

 

 

Created On :   27 Nov 2021 3:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story