कच्चा तेल मंहगा हुआ तो आसमान छू गई पेट्रोल- डीजल की कीमतें, अब गिरावट होने पर दाम में सिर्फ स्थिरता

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 30 November 2021
कच्चा तेल मंहगा हुआ तो आसमान छू गई पेट्रोल- डीजल की कीमतें, अब गिरावट होने पर दाम में सिर्फ स्थिरता
फ्यूल प्राइज कच्चा तेल मंहगा हुआ तो आसमान छू गई पेट्रोल- डीजल की कीमतें, अब गिरावट होने पर दाम में सिर्फ स्थिरता
हाईलाइट
  • कच्चे तेल में लगातार गिरावट जारी
  • पुराने दाम पर मिल रहा पेट्रोल- डीजल
  • सरकारी तेल कंपनियों ने नहीं बदले दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-diesel) के दाम में आज (30 नवंबर, मंगलवार) भी कोई बदलाव नहीं किया है। यह हालात बीते 25 दिनों से बने हुए हैं, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) के दाम लगातार गिर रहे हैं। ये बात अलग है कि जब कच्चे तेल में तेजी आती है तो यही सरकारी तेल कंपनियां वाहन ईंधन के भाव में जबरदस्त वृद्धि कर आम आदमी की जेब पर भार बढ़ाने का काम करती हैं। 

माना जा रहा है, कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम गिर रहे हैं। ऐसे में एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर गिरावट जारी रही तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल सस्ता हो सकता है। वहीं सरकारी तेल कंपनियों के अब तक के रवैये को देखा जाए तो यह मुमकिन होता नजर नहीं आता। क्योंकि आमजन का मानना है कि ये देश की तेल कंपनियां राहत जमीन वाली देती हैं, लेकिन कीमतें आसमान वाली बढ़ाती हैं।

वित्त वर्ष 2022 में कपड़ा क्षेत्र की सालाना बिक्री में सुधार की मजबूत मांग

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 104.67 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और भोपाल में 107.23 प्रति लीटर उपलब्ध होगा।       

पेटीएम ने दूसरी तिमाही के परिणाम साझा किए: ओपीएस से राजस्व 64 प्रतिशत बढ़ा

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 86.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 89.79 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 91.43 रुपए और भोपाल में 90.87 रुपए चुकाना होंगे।

 

 

 

Created On :   30 Nov 2021 3:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story