राहत के बाद तीसरे दिन फिर बढ़ी कीमत, मुंबई में पेट्रोल 88 के करीब
- दिल्ली में पेट्रोल 82. 03
- डीजल 73. 82 रुपए लीटर
- गुरुवार को सरकार ने कम किए थे 2.50 रुपए
- पेट्रोल में 21 तो डीजल में 29 पैसे की बढ़ोतरी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सरकार से जनता को थोड़ी राहत मिलने के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ना शुरू हो गए हैं। सोमवार को लगातार तीसरे दिन फ्यूल की कीमत में वृद्धि हुई है। पेट्रोल में 21 तो डीजल में 29 पैसे की बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 82 रुपए 03 पैसे और डीजल 73 रुपए 82 पैसे प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 87 रुपए 50 पैसे तो डीजल की 77 रुपए 37 पैसे हो गई है।
बता दें कि केंद्र सरकार ने गुरुवार को पेट्रोल डीजल की कीमतों पर 2.50 रुपए की कटौती करते हुए थोड़ी राहत दी थी। इसके साथ ही भाजपा शासित राज्यों ने भी 2.50 रुपए की कटौती की थी। गुरुवार को मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 86 रुपए 97 पैसे थी। दाम घटने से पहले इसकी कीमत 91 रुपए 34 पैसे थी। बता दें कि मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी के बाद महाराष्ट्र और कम से कम 13 राज्यों ने पेट्रोल पर कई स्थानीय करों जैसे वैट में कटौती की थी, जिससे करीब-करीब 5 रुपए तक पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ, लेकिन अब एक बार फिर तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो चुका है।
???? ???? ?????? ?? ?? ???????-???? ?? ??? ??? ?????? ??? ??? ?????? ?? ??????? ?? ??? ??? 14 ???? ?? ???? ??? 29 ???? ?? ??????? ??? ??, ????? ??? ??????? ?????? ??? ??????? ?? ???? 81 ???? 82 ???? ?? ???? 73 ???? 53 ???? ????????? ?? ?? ??? ????? ??? ???? 77 ???? 6 ???? ?? ??????? 87 ???? 29 ???? ???? ?? ?? ??? ??? ???? ???? ?????? ?? ?? ????? ?? ??? ???? ??? ?????? ?? ?????? ??? ??????? ?? ???? ??? 18 ???? ?? ???? ??? 29 ???? ?? ????? ??? ???
Created On :   8 Oct 2018 2:42 AM GMT