Idea को 930 करोड़ का घाटा, जियो को फायदा

Idea Cellular Q4 net loss widens to Rs 962 crore 
Idea को 930 करोड़ का घाटा, जियो को फायदा
Idea को 930 करोड़ का घाटा, जियो को फायदा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. ग्राहकों तक जियो के लगातार बढ़ते पहुंच ने सभी मोबाइल नेटवर्क कंपनियों की नींद उड़ा रखी है। मोबाइल कम्युनिकेशन में एक बड़ा नाम आइडिया वित्तीय संकट की कगार पर आ गया है। आइडिया द्वारा जारी रिपोर्ट्स के अनुसार संयुक्त तिमाहियों को मिला कर घाटे का आंकलन किया जाए तो करीब 930 करोड़ रूपए का नुकसान हुआ है।

आइडिया सेल्युलर की मानें तो लगातार बढ़ते कम्पटीशन ने व्यापार में मुश्किलें पैदा कर दी हैं। डाटा और कॉल रेट की प्रतिस्पर्धा ने दिक्कतों में इजाफा किया है। ट्राई द्वारा किए गए मूल्यों में कमी जैसे घरेलू मोबाइल टर्मिनेशन शुल्क को 6 पैसे कर दिया गया है जो कि 14 पैसे था और अंतरार्ष्ट्रीय में 53 पैसे को 30 पैसे किया है। बाजार में चल रही आर्थिक मंदी को भी इस नुकसान का जिम्मेदार बताया है। कंपनी ने आगे बताया कि आइडिया और वोडाफोन का विलियन अंतिम चरण में है और यह 2018 के मध्य तक पूरा हो जाएगा।

बीते वर्षों में कंपनी ने बड़े घाटे उठाये हैं, जिनमें पिछले साल 2017.18 का नुकसान 4.139 करोड़ था। जो 2016-17 में केवल 400 करोड़ के करीब था। पिछले साल इसी तिमाही में नुकसान का आंकड़ा 327 करोड़ रूपए था। मार्च 18 की इस तिमाही में संचालन आय की बात करें तो यह 22 प्रतिशत घटकर करीब 6ए387 करोड़ रहा। जबकि 2016-17 में यह 8.195 करोड़ रूपए के करीब था।

Created On :   28 April 2018 10:32 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story