ये हैं भारत की 10 सबसे अमीर महिलाएं, जानिए किसके पास है कितनी संपत्ति

kotak and hurun released a list of richest women in the country
ये हैं भारत की 10 सबसे अमीर महिलाएं, जानिए किसके पास है कितनी संपत्ति
ये हैं भारत की 10 सबसे अमीर महिलाएं, जानिए किसके पास है कितनी संपत्ति
हाईलाइट
  • इस लिस्ट में गोदरेज समूह की स्मिता कृष्णा शीर्ष पर हैं।
  • कोटक वेल्थ और हुरुन ने देश की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट जारी की है।
  • वहीं HCL की रोशनी नाडर दूसरे स्थान पर हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोटक वेल्थ और हुरुन ने देश की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार गोदरेज समूह की स्मिता कृष्णा, हिंदुस्तान कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HCL) की रोशनी नाडर और बेनेट कोलमन की इंदु जैन भारत की शीर्ष तीन सबसे धनी महिलाएं हैं।

कोटक वेल्थ और हुरुन की इस रिपोर्ट के अनुसार गोदरेज की स्मिता कृष्णा 37,570 करोड़ की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर हैं। कृष्णा का गोदरेज ग्रुप में 20 प्रतिशत का शेयर है। कृष्णा गोदरेज इंडस्ट्री के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी शामिल हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर HCL की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं डायरेक्टर रोशनी नाडर काबिज हैं। नाडर की कुल संपत्ति 30,200 करोड़ की है। रोशनी कंपनी के फाउंडर शिव नाडर की बेटी हैं। रोशनी नाडर के अलावा शिव नाडर की पत्नी किरन नाडर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वह 20,120 करोड़ की संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

 



इस रिपोर्ट के अनुसार बेनेट एंड कोलमेन ग्रुप की चेयरपर्सन इंदु जैन तीसरे नम्बर पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 26,240 करोड़ रुपए की है। वहीं बायोकॉन की संस्थापक सह मैनेजिंग डायरेक्टर किरण मजूमदार शॉ 24,790 करोड़ की प्रॉप्रटी के साथ चौथे पॉजिशन पर हैं। इस लिस्ट में इनके अलावा USV प्राइवेट लिमिटेड की लीना गांधी तिवारी (10,730 करोड़) छठे, JSW स्टील की संगीता जिंदल (10,450 करोड़) सातवें स्थान पर शामिल हैं। वहीं अरिस्ता नेटवर्क की जयश्री ऊलाल (9,490 करोड़) 8वें, थर्मेक्स की अनु आगा (8,550 करोड़) 9वें और आउटकम हेल्थ की श्रद्धा अग्रवाल (8,200 करोड़) दसवें स्थान पर काबिज हैं।

बता दें कि कोटक वेल्थ और हूरुन हर साल एक रिपोर्ट जारी करती है। वहीं 2018 की सूची में 1,000 करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति वाली 100 भारतीय महिलाओं को शामिल किया गया है। इन महिलाओं में प्रॉपर डाटा न उपलब्ध होने के कारण फिल्म और खेल इंडस्ट्री से जुड़ी महिलाएं शामिल नहीं की गई हैं। वहीं हूरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2018 में 404 महिलाएं हैं, जिनमें से 14 भारत की हैं।
 

Created On :   14 Aug 2018 10:56 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story