कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, अब पीएफ पर मिलेगा 8.65% ब्याज, नोटिफिकेशन जारी

कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, अब पीएफ पर मिलेगा 8.65% ब्याज, नोटिफिकेशन जारी
कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, अब पीएफ पर मिलेगा 8.65% ब्याज, नोटिफिकेशन जारी
हाईलाइट
  • 6 करोड़ से अधिक ईपीएफओ के सदस्यों को सरकार ने दिवाली गिफ्ट मिला है
  • 2018-19 के लिए सदस्यों को अपनी जमा राशि पर 8.65 प्रतिशत ब्याज मिलेगा
  • श्रम मंत्रालय की ओर इसे लेकर मंगलवार को नोटिफि​शन जारी किया गया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 6 करोड़ से अधिक कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के सदस्यों को दिवाली से पहले सरकार की ओर से सौगात मिली है। 2018-19 के लिए सदस्यों को अपनी जमा राशि पर 8.65 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने मंगलवार श्रम मंत्रालय की ओर से इसे लेकर नोटिफि​शन जारी किए जाने की जानकारी दी।

गंगवार ने कहा कि "ब्याज की यह दर (8.65 प्रतिशत) 22 फरवरी, 2019 को ईपीएफओ के सर्वोच्च निर्णय लेने वाले निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड की ओर से अप्रूव की गई थी।" उन्होंने कहा, "हमें 19 सितंबर, 2019 को वित्त मंत्रालय की सहमति मिली। इसके बाद, श्रम मंत्रालय ने  2018-19 के लिए ब्याज की 8.65 प्रतिशत की दर प्रदान करते हुए एक नोटिफि​शन जारी किया।"

श्रम मंत्रालय की ओर से नोटिफि​शन जारी होने के बाद अब 6 करोड़ से अधिक खाताधारकों के अकाउंट में ब्याज की रकम क्रेडिट की जाएगी।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने इस साल फरवरी में ही 8.65 फीसदी ब्याज को मंजूरी दे दी थी। इसके बाद प्रस्ताव को वित्त मंत्रालय के पास भेजा गया था। लेकिन, कुछ कारणों के चलते वित्त मंत्रालय ने इसका रिव्यू करने के लिए कहा था। अब वित्त मंत्रालय ने इसे मंजूरी दे दी है। श्रम मंत्री संतोष कुमार गंगवार और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले महीने ही इस मुद्दे को लेकर बैठक की थी।

अभी तक, भविष्य निधि निकासी दावों के तहत ईपीएफओ 2018-19 के लिए 8.55 प्रतिशत की दर से ब्याज का भुगतान कर रही थी। ईपीएफ जमा पर 8.55 प्रतिशत की ब्याज दर वित्त वर्ष 2017-18 के लिए तय की गई थी। वित्त वर्ष  2016-17 में ईपीएफ पर ब्याज 8.65 प्रतिशत थी जबकि इससे पहले वित्त वर्ष 2015-16 में ब्याज दरें 8.80 फीसदी थी।

Created On :   24 Sep 2019 1:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story