एशिया के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी हैं इन महंगी चीजों के शौकीन

एशिया के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी हैं इन महंगी चीजों के शौकीन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के सबसे अमीर आदमी अब एशिया के सबसे रईस शख्स बन चुके हैं। फोर्ब्स मैगजीन की रियल टाइम बिलियनर्स की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी ने चीन के एवरग्रैंडे ग्रुप के चेयरमैन हुइ यान को पछाड़ कर कुल 2 लाख 72 हजार 650 करोड़ यानि तकरीबन 42.1 अरब डॉलर के साथ वो लिस्ट में पहले स्थान पर आ गए हैं। मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर शख्स तो हैं ही और उन्होंने एशिया के सबसे अमीर आदमी होने का खिताब भी अपने नाम कर लिया है। 

रॉयल लाइफ जीते हैं मुकेश अंबानी

रिलाइंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी अपनी लाइफ को रॉयल अंदाज में जीते हैं। तमाम मौकों पर अपने घर बड़ी-बड़ी पार्टीज ऑर्गेनाइज करते हैं। इन पार्टीज में समाज के बड़े-बड़े लोग सेलेब्स शिरकत करते हैं। इसके साथ ही उनकी रॉयलनैस का सबसे बड़ा उदाहरण है "एंटीलिया"। एंटीलिया मुकेश अंबानी की बिल्डिंग का नाम है। ये एक 27 फ्लोर की बिल्डिंग है जिसकी कीमत 2000 करोड़ है।
इनके साथ ही मुकेश अंबानी के पास कई ऐसी महंगी चीजें हैं जिनकी कीमत के बारे में सुनकर सब हैरान हो जाते हैं। ऐसी ही कुछ चीजों के बारे मैं आज हम आपको बता रहे हैं...

#एंटीलिया

एंटीलिया दुनिया की सबसे महंगी रिहायशी इमारतों में ही से एक हैं। इस बिल्डिंग में मुकेश अंबानी अपनी फैमली के साथ रहते हैं। इस इमारत की देखभाल में 600 नौकर दिन-रात काम करते हैं। इस बिल्डिंग में इतनी खासियतें हैं गिनाते गिनाते थक जाएं। ये बिल्डिंग मुंबई के अल्टामाउंट में बनी है। एंटीलिया की खासियतों की बात करें तो इसमें एक होम थिएटर है, कई पर्सनल स्वीमिंग पूल हैं, तीन हैलीपैड और 168 कार खड़ी करने की जगह के साथ खुद का गैराज भी है। इसके अलावा अगर आप मुम्बई की गर्मी से तंग आ गए हों तो इसमें एक स्नो रूम है जिसमें आप बर्फ के मजे ले सकते हैं। साथ ही, स्पा, जकूजी, गार्डन और हर एशों आराम की चीजें वहां मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें- मुंकेश अंबानी बकाएदारों की लिस्ट में सबसे ऊपर, इतना है बकाया

#गाड़ियां

मुकेश अंबानी महंगी गाड़ियों का भी शौक रखते हैं। वो खुद 8.5 करोड़ की BMW760Li  लग्जरी कार में सफर करते हैं। ये गाड़ी फुल बुलेटप्रूफ है और छोटे धमाके सहने की क्षमता रखती है। इसके अलावा उनके पास और भी मंहगी लग्जरी गाड़ियों का क्लेक्शन है जिसमें Mercedes-Benz S Class, Aston Martin Rapide, BMW 760Li, Maybach 62, Rolls-Royce Phantom जैसी शानदार गाड़ियां भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- Forbes list : लगातार 10वीं बार भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने मुकेश अंबानी

#एयरबस

मुकेश अंबानी के पास एक एयरबस भी है। इस एयरबस-319 जेट की कीमत 242 करोड़ है। इस एयरबस को 2007 में मुकेश अंबानी ने नीता के बर्थडे पर उनको गिफ्ट दिया था। इसके साथ ही उनके पास Falcon 900EX और Airbus 319 Corporate Jet हैं। जिनमें बिजनेस जेट की कीमत 73 मिलियन डॉलर और फॉलकन 900 इएक्स की कीमत 43.3 मिलियन डॉलर है। 

Created On :   14 Nov 2017 4:26 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story