बाजार में बहार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी

Opening bell: Sensex and Nifty both up
बाजार में बहार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी
ओपनिंग बेल बाजार में बहार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी
हाईलाइट
  • निफ्टी 45 अंक की बढ़त के साथ 18
  • 257 पर खुला 
  • सेंसेक्स 152 अंक की बढ़त के साथ 61
  • 302 पर खुला    

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (13 जनवरी 2022, गुरुवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 152 अंक की बढ़त के साथ 61,302 के स्तर पर खुला।    

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी 45 अंक की बढ़त के साथ 18,257 के स्तर पर खुला।

आपके शहर में पेट्रोल- डीजल महंगा हुआ या सस्ता, यहां जानें   

बता दें कि, बीते कारोबारी दिन बाजार मजबूती के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 312 अंक की बढ़त के साथ 60,946 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 100 अंक की तेजी के साथ 18,154 के स्तर पर खुला था। 

शाम को भी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स  533 अंक की बढ़त के साथ 61,150 पर बंद हुआ था।  वहीं निफ्टी 156 अंक की बढ़त के साथ 18,212 के स्तर पर बंद हुआ था।  

Created On :   13 Jan 2022 5:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story