आपके शहर में पेट्रोल- डीजल महंगा हुआ या सस्ता, यहां जानें

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 13 January 2022
आपके शहर में पेट्रोल- डीजल महंगा हुआ या सस्ता, यहां जानें
वाहन ईंधन दाम आपके शहर में पेट्रोल- डीजल महंगा हुआ या सस्ता, यहां जानें
हाईलाइट
  • चुनाव के चलते कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव!
  • पेट्रोल आज भी कई राज्यों में 100 रुपए के पार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में पेट्रोल (Petrol) और डीजल (diesel) की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी करने वाली तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) इन​ दिनों राहत देने में लगी हैं। आज (13 जनवरी 2022, गुरुवार) ईंधन के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि, लगातार दो माह से भी अधिक समय से कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं। माना जा रहा है यह मेहरबानी चुनाव के चलते है, यही कारण है कि जो सरकारी तेल कंपनियां कल तक कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर रहकर ईंधन के दाम में आ लगा रही थीं, वे लगातार राहत दे रही हैं।

हालांकि, यह पहली बार नहीं है, पहले भी चुनाव के दौरान करीब 2 माह तक पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रखी गई थीं। लेकिन चुनाव निकलते ही भारी भरकम बढ़ोतरी देखने को मिली। हालात यह कि आम आदमी त्रस्त हो गया और दाम आसमान छूते रहे। लेकिन तेल कंपनियां कच्चे तेल का हवाला देकर लगातार रेट बढ़ाती रहीं और सरकार भी तेल कंपनियों की हां में हां मिलाकर इसमें हस्तक्षेप करने से बचती दिखाई दीं।

इंडोनेशिया ने बॉक्साइट: तांबा का निर्यात बंद करने की योजना बनाई

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 104.67 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और भोपाल में 107.23 प्रति लीटर उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 86.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 89.79 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 91.43 रुपए और भोपाल में 90.87 रुपए चुकाना होंगे।

भारतपे के सह-संस्थापक, एमडी ने नायका आईपीओ मामले पर उदय कोटक को नोटिस भेजा

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

 

 

Created On :   13 Jan 2022 3:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story