सेंसेक्स 406 अंकों की गिरावट के साथ खुला, निफ्टी 17,000 से नीचे रहा

Opening bell: Sensex fall of 406 points, Nifty remained below 17,000
सेंसेक्स 406 अंकों की गिरावट के साथ खुला, निफ्टी 17,000 से नीचे रहा
ओपनिंग बेल सेंसेक्स 406 अंकों की गिरावट के साथ खुला, निफ्टी 17,000 से नीचे रहा
हाईलाइट
  • निफ्टी 120.30 अंक नीचे 16
  • 979.70 के स्तर पर खुला
  • सेंसेक्स 406.45 अंक नीचे 57
  • 583.45 के स्तर पर खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (20 मार्च 2023, सोमवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 406.45 अंक यानी कि 0.70% नीचे 57,583.45 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 120.30 अंक यानी कि 0.70% नीचे 16,979.70 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार के दौरान 1158 शेयरों में गिरावट और 143 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस दौरान अडानी एंटरप्राइजेज, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टीसीएस, इंफोसिस और इंडसइंड बैंक के शेयर लाल निशान पर थे, जबकि डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, बीपीसीएल, डिविस लैबोरेटरीज, टाइटन कंपनी और ओएनजीसी लाभ में रहे।

आपको बता दें कि, बीते सत्र (17 मार्च 2023, शुक्रवार) में बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स463.05 अंक यानी कि 0.80 प्रतिशत बढ़कर 58,097.89 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 136.20 अंक यानी कि 0.80 प्रतिशत बढ़कर 17,121.80 के स्तर पर खुला था। 

जबकि, शाम को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 355.06 अंक यानी कि 0.62% प्रतिशत बढ़कर 57,989.90 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 114.45 अंक यानी कि 0.67% प्रतिशत बढ़कर 17,100.05 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   20 March 2023 4:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story