सेंसेक्स 655 अंकों की गिरावट के साथ खुला, निफ्टी 17400 के आसपास रहा

Opening bell: Sensex fall of 655 points, Nifty remained around 17400
सेंसेक्स 655 अंकों की गिरावट के साथ खुला, निफ्टी 17400 के आसपास रहा
ओपनिंग बेल सेंसेक्स 655 अंकों की गिरावट के साथ खुला, निफ्टी 17400 के आसपास रहा
हाईलाइट
  • निफ्टी 179.60 अंक नीचे 17
  • 410 के स्तर पर खुला
  • सेंसेक्स 655.09 अंक नीचे 59
  • 151.19 के स्तर पर खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन (10 मार्च 2023, शुक्रवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 655.09 अंक यानी कि 1.10% नीचे 59,151.19 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 179.60 अंक यानी कि 1.02% नीचे 17,410 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 560 शेयरों में तेजी, 1319 शेयरों में गिरावट और 104 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस दौरान निफ्टी पर अडानी एंटरप्राइजेज, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, अदानी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस प्रमुख थे, जबकि लाभ में टाटा मोटर्स, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल और बजाज ऑटो थे।

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (09 मार्च 2023, गुरुवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 119 अंकों की बढ़त के साथ 60,467.09 अंकों के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 43.80 अंकों की गिरावट के साथ 17,710 अंकों के स्तर पर खुला था।

जबकि, शाम को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 541.81 अंक गिरकर 59,906.28 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 164.80 अंक गिरकर 17,589.60 पर बंद हुआ था।
 

Created On :   10 March 2023 4:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story