सेंसेक्स में 1687 अंक की भारी गिरावट, निफ्टी 500 अंक टूटा

Opening bell: Sensex fell by 1687 points, Nifty fell by 500 points
सेंसेक्स में 1687 अंक की भारी गिरावट, निफ्टी 500 अंक टूटा
क्लोजिंग बेल सेंसेक्स में 1687 अंक की भारी गिरावट, निफ्टी 500 अंक टूटा
हाईलाइट
  • निफ्टी 509.80 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ
  • सेंसेक्स 1687.94 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (26 नवंबर, शुक्रवार) भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1687.94 अंकों यानी कि 2.87 फीसदी की गिरावट के साथ 57,107.15 के स्तर पर बंद हुआ  

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी 509.80 अंक यानी कि 2.91 फीसदी की गिरावट के साथ 17026.45 के स्तर पर बंद हुआ। 

कच्चा तेल महंगा होने पर बढ़ाई थीं बेतहाशा कीमतें, सस्ता होने पर सिर्फ दाम में स्थिरता

बता दें कि सुबह बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई थी। सेंसेक्स 815.71 अंक यानी कि 1.39 फीसदी गिरावट के साथ 57979.38 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 239.60 अंक यानी कि 1.37 फीसदी की गिरावट के साथ 17296.65 के स्तर पर खुला था।

सहकारी समितियों को नाम में बैंक शब्द के प्रयोग के प्रति चेताया

जबकि बीते कारोबारी दिन (25 नवंबर, गुरुवार) बाजार कमजोरी के साथ खुला था और शाम को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 454.10 अंक बढ़कर 58795.09 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 121.20 अंक उछाल के साथ 17536.25 के स्तर पर बंद हुआ था।  

Created On :   26 Nov 2021 10:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story