कच्चा तेल महंगा होने पर बढ़ाई थीं बेतहाशा कीमतें, सस्ता होने पर सिर्फ दाम में स्थिरता

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 26 November 2021
कच्चा तेल महंगा होने पर बढ़ाई थीं बेतहाशा कीमतें, सस्ता होने पर सिर्फ दाम में स्थिरता
फ्यूल प्राइज कच्चा तेल महंगा होने पर बढ़ाई थीं बेतहाशा कीमतें, सस्ता होने पर सिर्फ दाम में स्थिरता
हाईलाइट
  • डीजल के दाम में भी आज स्थिरता है
  • पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-diesel) की कीमतों में इन दिनों स्थिरता का माहौल बना हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के चलते स्थिरता मानी जा रही है। हालांकि लोगों का कहना है कि जब कच्चे तेल में तेजी आने पर बेतहाशा कीमतें बढ़ाई जाती हैं, तो कमजोरी आने पर सरकारी तेल कंपनियां दाम कम करने की बजाय सिर्फ स्थिरता क्यों बनाए रखती हैं।

हालांकि, ये बात अलग है कि केंद्र सरकार सहित कई राज्य सरकारों द्वारा वैट में कटौती कर बीते दिनों आमजन को  राहत दी गई। लेकिन आज भी कई राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए के पार मिल रहा है। जबकि कई लोगोंं का मानना है कि यह राहत चुनाव के चलते दी जा रही है, क्यों कि नए साल की शुरुआत में 5 राज्यों में चुनाव होना है। फिलहाल, जानते हैं आज (26 नवंबर, शुक्रवार) के दाम...

 सहकारी समितियों को नाम में बैंक शब्द के प्रयोग के प्रति चेताया

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 104.67 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और भोपाल में 107.23 प्रति लीटर उपलब्ध होगा।       

2022 में एक तिहाई कंपनियां कहीं भी काम में फेल हो जाएंगी

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 86.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 89.79 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 91.43 रुपए और भोपाल में 90.87 रुपए चुकाना होंगे।

 

 

 

Created On :   26 Nov 2021 3:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story