बढ़त के साथ हुई बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 122 अंक उछला, निफ्टी 17,400 के पार

Opening bell: Sensex jumps 122 points, Nifty crosses 17,400
बढ़त के साथ हुई बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 122 अंक उछला, निफ्टी 17,400 के पार
ओपनिंग बेल बढ़त के साथ हुई बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 122 अंक उछला, निफ्टी 17,400 के पार
हाईलाइट
  • निफ्टी 42 अंक की बढ़त के साथ 17423.7 पर खुला
  • सेंसेक्स 122.24 अंक बढ़कर 58421 के स्तर पर खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन  (05 अगस्त 2022, शुक्रवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 122.24 अंक यानी कि 0.21% बढ़कर 58421 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 42 अंक यानी कि 24% की बढ़त के साथ 17423.7 के स्तर पर खुला।

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (04 अगस्त 2022, गुरुवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 334.22 अंक बढ़कर 58684.75 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 91.60 अंक की बढ़त के साथ 17479.80 के स्तर पर खुला था।

जबकि शाम को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 51.73 अंक गिरकर 58,298.80 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 6.15 अंक की मामूली गिरावट के साथ 17,382.00 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   5 Aug 2022 4:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story