सेंसेक्स 92 अंक की गिरावट के साथ खुला, निफ्टी भी फिसला

Opening Bell: Sensex opened with a fall of 92 points, Nifty also slipped
सेंसेक्स 92 अंक की गिरावट के साथ खुला, निफ्टी भी फिसला
Opening Bell सेंसेक्स 92 अंक की गिरावट के साथ खुला, निफ्टी भी फिसला
हाईलाइट
  • निफ्टी 36.20 अंकों की गिरावट के साथ 17317.30 पर खुला
  • सेंसेक्स 92.76 अंकों की गिरावट के साथ 58157.50 पर खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (09 सितंबर, गुरुवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स व निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 92.76 अंकों की गिरावट के साथ 58157.50 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 36.20 अंकों (0.21 फीसदी) की गिरावट के साथ 17317.30 के स्तर पर खुला। 

पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़ाने में माहिर कंपनियां, कच्चा तेल सस्ता पर क्यों नहीं घटा रहीं कीमतें?

आज शुरुआती कारोबार के दौरान TCS, ICICI बैंक, SBI, HDFC, HDFC बैंक, HCL टेक, भारती एयरटेल, कोटक बैंक, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक और मारुति के शेयर हरे निशान पर खुले। 

वहीं ITC, LT, NTPC, टाइटन, नेस्ले इंडिया, बजाज ऑटो, सन फार्मा,  रिलायंस, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, डॉक्टर रेड्डी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, इंफोसिस, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर लाल निशान पर खुले।

बता दें कि बीते कारोबारी दिन (08 सितंबर, बुधवार) बाजार सपाट स्तर पर खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 9.12 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 58288.60 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 3.10 अंकों की गिरावट के साथ 17349 के स्तर पर खुला था।

वित्त वर्ष 2022 में देश के सीएडी को 1 फीसदी से अधिक आर्थिक गतिविधियों में तेजी

जबकि मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 29.22 अंकों की गिरावट के साथ 58,250.26 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 8.60 अंकों की गिरावट के साथ 17,353.50 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   9 Sep 2021 4:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story