पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़ाने में माहिर कंपनियां, कच्चा तेल सस्ता पर क्यों नहीं घटा रहीं कीमतें?

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 09 September 2021
पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़ाने में माहिर कंपनियां, कच्चा तेल सस्ता पर क्यों नहीं घटा रहीं कीमतें?
Fuel Price Today पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़ाने में माहिर कंपनियां, कच्चा तेल सस्ता पर क्यों नहीं घटा रहीं कीमतें?
हाईलाइट
  • डीजल के दाम आज भी स्थिर हैं
  • पेट्रोल के दाम में नहीं हुआ बदलाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी होने पर सरकारी तेल कंपनियों ने जुलाई माह में पेट्रोल और डीजल के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी की है। लेकिन अगस्त से लगातार कच्चे तेल में गिरावट रहने पर के बावजूद कंपनियों ने कोई खास राहत आमजन को नहीं दी है। इन दिनों में महज 15 से 20 पैसे तक की मामूली कटौती 3 से 4 बार की गई। ऐसे में सरकार का खजाना तो खूब भर रहा है, लेकिन आम लोगों की जेब हल्की हो रही है।

बात करें आज (09 सितंबर, गुरुवार) की तो, भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने पेट्रोल- डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में किसी तरह का फेरबदल नहीं किया है। यह लगातार चौथो दिन है जब ईंधन के दाम स्थिर हैं। बता दें कि, देश के करीब 19 से अधिक शहरों में पेट्रोल 110 रुपए प्रति लीटर तक बेचा जा रहा है। जबकि डीजल भी शतक के बेहद करीब है। 

वित्त वर्ष 2022 में देश के सीएडी को 1 फीसदी से अधिक आर्थिक गतिविधियों में तेजी

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार, आज देशभर में पेट्रोल- डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं...

महानगर    

पेट्रोल (प्रतिलीटर)    

डीजल (प्रतिलीटर)

दिल्ली         

101.34 रुपए

88.77 रुपए

मुंबई     

107.39 रुपए

96.33 रुपए

कोलकाता     

101.72 रुपए

91.84 रुपए

चेन्नई      

99.08 रुपए

93.38 रुपए

भोपाल

109.63 रुपए

97.43 रुपए

फ्यूचर रिटेल ने हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई की मांग की

क्यों नहीं घट रहे दाम
कच्चा तेज सस्ता होने पर भी देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई खास कटौती ना होने पर कंपनियों का कहना है कि वे अपने घाटे की भरपाई कर रही हैं। जब कच्चा तेल महंगा था, तब उस अनुपात में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए गए थे। वहीं सरकार के अनुसार, महंगे कच्चे तेल के दौर में उसने 1.3 लाख करोड़ रुपए की सब्सिडी दी थी जिसकी भरपाई हो रही है।

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं BPCL उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Created On :   9 Sep 2021 2:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story