Sona- Chandi Ka Bhav: गुरुनानक जयंती पर सोना सस्ता हुआ, चांदी का भाव भी टूटा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुरुनानक जयंती के मौके पर भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आज (05 नवंबर 2025, बुधवार) यलो मेटल कहे जाने वाले गोल्ड के रेट की इसमें करीब 650 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की कमी देखने को मिली है। वहीं सफेद धातु कही जाने वाली चांदी की कीमत में करीब 3200 रुपए प्रति किलोग्राम तक की कमी देखने को मिली है।
आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,12,300 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,22,500 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,12,390 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,22,500 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,12,240 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,22,450 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,12,290 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,22,400 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,12,240 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,22,450 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,12,390 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,22,500 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,12,240 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,22,450 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,12,390 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,22,500 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,12,290 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,22,400 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें बीते बीते दिन के मुकाबले करीब 3200 रुपए प्रति किलोग्राम तक की कमी देखने को मिली है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 1,50,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
Created On :   5 Nov 2025 12:22 PM IST












