Sona- Chandi Ka Bhav: सोने की कीमत में फिर आई गिरावट, चांदी के दाम भी घटे

सोने की कीमत में फिर आई गिरावट, चांदी के दाम भी घटे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में तेजी के बाद अब कुछ राहत मिलती नजर आ रही है। आज (06 नवंबर 2025, गुरुवार) यलो मेटल कहे जाने वाले गोल्ड के रेट की इसमें करीब 900 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की कमी देखने को मिली है। वहीं सफेद धातु कही जाने वाली चांदी की कीमत में करीब 500 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट देखने को मिली है।

आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,11,400 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,21,600 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,11,490 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,21,620 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,11,340 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,21,470 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,11,390 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,21,520 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,11,340 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,21,470 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,11,490 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,21,620 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,11,340 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,21,470 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,11,490 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,21,620 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,11,390 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,21,520 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

चांदी की कीमत

बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें बीते दिन के मुकाबले करीब 500 रुपए प्रति किलोग्राम तक की कमी देखने को मिली है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 1,50,400 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।

Created On :   6 Nov 2025 12:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story