Petrol-Diesel Price : जारी हो गए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, ऐसे चेक करें अपने शहर में ईधन की कीमत

Petrol diesel price on 02 august 2021
Petrol-Diesel Price : जारी हो गए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, ऐसे चेक करें अपने शहर में ईधन की कीमत
Petrol-Diesel Price : जारी हो गए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, ऐसे चेक करें अपने शहर में ईधन की कीमत
हाईलाइट
  • 15 राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के पार
  • 42 दिनों में पेट्रोल 11.52 रुपए तक महंगा हुआ
  • आगामी दिनों में आमजन को राहत मिल सकती है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल (Crude Oil) की कीमतों में इन दिनों तेजी बनी हुई है। कच्चा तेल 75 डॉलर के पार पहुंच गया है, हालांकि देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों पर इसका कोई असर फिलहाल नहीं है। दरअसल, भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने आज (02 अगस्त, सोमवार) भी ईंधन के दाम में कोई फेरबदल नहीं किया है। बता दें कि यह लगातार 16वां दिन है जब पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर बने हुए हैं। 

हालांकि इससे पहले लगातार रुक- रुक हुई बढ़ोतरी से देश के चार महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता सहित 15 राज्यों में पेट्रोल 100 का आंकड़ा पार चुका है। इनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, जम्मू और कश्मीर, ओडिशा, केरल, बिहार, पंजाब, लद्दाख, सिक्कम और दिल्ली शामिल हैं। 

दूसरे बैंक के ATM से पैसा निकालना हुआ महंगा, जानिए अगस्त में होने वाले इन बदलावों के बारे में 

42 दिनों में पेट्रोल 11.52 रुपए महंगा हुआ
आपको बता दें कि, विधानसभा चुनाव के दौरान बीते मार्च और अप्रैल में कच्चा तेल महंगा होने के बावजूद पेट्रोल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी। लेकिन चार मई से पेट्रोल और डीजल दोनों की ही कीमतोंं में बेतहाशा बढ़ोतरी देखने को मिली। कभी रेट में स्थिरता और लगातार तेल की कीमतें बढ़ीं। ऐसे में कुल 42 दिनों में ही पेट्रोल 11.52 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया। फिलहाल, आइए जानते हैं आज के दाम...

इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चैन्नई सहित देशभर में पेट्रोल- डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं... 

महानगर    

पेट्रोल (प्रतिलीटर)    

डीजल (प्रतिलीटर)

दिल्ली

101.84 रुपए

89.87 रुपए

मुंबई

107.83 रुपए

97.45 रुपए

कोलकाता

102.08 रुपए

93.02 रुपए

चैन्नई

102.49 रुपए

94.39 रुपए

भोपाल

110.20 रुपए

98.67 रुपए

पेट्रोल- डीजल जल्द हो सकता है सस्ता, ओपेक+ देशों के इस निर्णय का होगा असर  

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं BPCL उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

 

Created On :   2 Aug 2021 3:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story