- पंजाब ने मैच जीता, राजस्थान ने दिल...काम नहीं आया सैमसन का शतक
- महिला मित्र की हत्या कर पुरुष ने खुद को गोली से उड़ाया, बंद कार में मिले दोनों के शव
- यूरोप में दस लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत
- अमरनाथ यात्रा: ऑनलाइन पंजीकरण 15 अप्रैल से, अब तक 20 हजार यात्री करा चुके हैं पंजीकरण
- बड़ा सौदा: माइक्रोसॉफ्ट ने नुआंस का 16 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया
Fuel Price: लगातार 11वें दिन पेट्रोल- डीजल की कीमत में लगी आग, जानें आज आपके शहर में क्या हैं दाम

हाईलाइट
- पेट्रोल की कीमत 30 से 31 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ी
- डीजल के दाम में भी 33 से 35 पैसे प्रति की बढ़ोतरी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसका सीधा असर घरेलू बाजार में देखने को मिल रहा है। आज (19 फरवरी, शुक्रवार) फिर भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। बता दें कि यह लगातार 11वां दिन है, जब दोनों ईंधन के भाव में बढ़ोतरी की गई है।
आज पेट्रोल की कीमत 30 से 31 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ी है। वहीं डीजल के दाम में भी 33 से 35 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले कल पेट्रोल की कीमत 32 से 34 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ी थी। वहीं डीजल के दाम में भी 32 से 34 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई थी। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...
भारत में बिटक्वाइन पर लग सकता है बैन, RBI ला सकती है डिजिटल करंसी
पेट्रोल- डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली सहित आर्थिक राजधानी मुंबई और महानगर कोलकाता व चैन्नई में पेट्रोल डीजल के दाम एतिहासिक स्तर पर पहुंच गए हैं। इनकी कीमत इस प्रकार हैं:-
महानगर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 90.19 रुपए प्रति लीटर | 80.60 रुपए प्रति लीटर |
मुंबई | 96.62 रुपए प्रति लीटर | 87.67 रुपए प्रति लीटर |
कोलकाता | 91.41 रुपए प्रति लीटर | 84.19 रुपए प्रति लीटर |
चैन्नई | 92.25 रुपए प्रति लीटर | 85.63 रुपए प्रति लीटर |
विश्व बैंक ने कृषि को बढ़ावा देने के लिए परियोजना पर हस्ताक्षर किए
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।