Fuel Price: महंगा हुआ कच्चा तेल, जानें पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्या हुआ असर

Petrol diesel price on 29 april 2021
Fuel Price: महंगा हुआ कच्चा तेल, जानें पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्या हुआ असर
Fuel Price: महंगा हुआ कच्चा तेल, जानें पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्या हुआ असर
हाईलाइट
  • आगामी दिनों में घट सकती है कीमत
  • डीजल की कीमत भी है जस की तस
  • पेट्रोल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में एक बार ​फिर से तेजी दिखाई दे रही है। अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार घटा है। वहां बीते 23 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान महज एक लाख बैरल की ही इंवेंट्री थी। तेल की बढ़ी इस मांग के चलते कच्चे तेल का बाजार 67 डॉलर प्रति बैरल तक चढ़ गया। हालांकि देश में पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों पर इसका कोई असर नहीं हुआ है। यहां लगातार 14वें दिन आमजन को राहत मिली हुई है।

भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने आज (29 अप्रैल, गुरुवार) भी पेट्रोल- डीजल के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। बता दें कि, घरेलू बाजार में आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम में 15 अप्रैल को कटौती की गई थी। 
फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

भारतीय अर्थव्यवस्था में इस वर्ष होगी 11 प्रतिशत वृद्धि

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 90.40 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 96.82 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 90.62 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 92.43 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।  

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 80.73 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 87.81 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 83.61 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 85.73 रुपए चुकाना होंगे।

अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार घटने से कीमतों में 4 फीसदी का उछाल

ऐसे तय होती है कीमत
देशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है। 

इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं।

Created On :   29 April 2021 3:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story