फिच ने घटाया भारत की GDP ग्रोथ रेट का अनुमान 

Rating agency Fitch cut the Estimate of Indias GDP growth rate
फिच ने घटाया भारत की GDP ग्रोथ रेट का अनुमान 
फिच ने घटाया भारत की GDP ग्रोथ रेट का अनुमान 

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। अमेरिकी रेटिंग एजेंसी फिच की नई रेटिंग से भारत को झटका लगा है। दरअसल फिच के मुताबिक मौजूदा फायनेंशियल ईयर में भारत की GDP ग्रोथ रेट 6.7 प्रतिशत रहना लग रहा है। इससे पहले फिच ने ये रेट 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था। एजेंसी का कहना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार उम्मीदों के मुताबिक से कमजोर है इसलिए उसने अपने ग्रोथ रेट अनुमान में कटौती की है। अपने ग्लोबल इकोनॉमिक आउटलुक (जीईओ) में फिच ने अगले फायनेंशियल ईयर के लिए भी देश की विकास दर के अनुमान को 7.4 से 7.3 फीसद कर दिया है। हालांकि सरकार की ओर से लगातार उठाए जा रहे आर्थिक सुधार के कदमों के चलते अगले दो साल में विकास दर में तेजी आने का अनुमान जताया गया है। फिच ने जीईओ में कहा, "जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान भारत की आर्थिक विकास दर 6.3 फीसद रही।

ये इससे पिछली तिमाही में तीन साल के निचले स्तर 5.7 फीसद तक गिर गई थी। इसके बावजूद विकास दर में सुधार उम्मीद से कम है। इसीलिए ग्रोथ रेट के अनुमान को कम किया गया है। नोटबंदी जैसे अप्रत्याशित कदम और वस्तु एवं सेवा कर (GST) से जुड़ी परेशानियों के चलते हाल की तिमाहियों में विकास दर लगातार निराशाजनक रही है।" इसके साथ ही एजेंसी ने उम्मीद जताई कि ढांचागत सुधारों के क्रमिक कार्यान्वयन से अगले दो साल में GDP ग्रोथ रेट को बल मिलेगा। खर्च योग्य आय बढ़ने का भी इसमें योगदान रहेगा। एजेंसी ने कहा है, सरकार के हालिया कदमों से ग्रोथ सिनेरियो को मजबूती मिलना चाहिए और कारोबारी भरोसा बढ़ना चाहिए। 

 

                                    Image result for gdp growth

 

अगले दो साल में बैंकों में 2.1 लाख करोड़ की पूंजी डालने संबंधी सरकारी योजना से बैंकों की कर्ज देने की क्षमता बढ़ेगी। इसके अलावा 6.9 लाख करोड़ रुपए की सड़क निर्माण परियोजनाओं से निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा। महंगाई भी नियंत्रण में बनी हुई है।

एस एंड पी ने भी दिया था भारत को झटका

फिच के अलावा एस. एंड पी. और मूडीज ही दुनियाभर में देशों की आर्थिक स्थिति का आकलन करके अपने अनुमान जारी करती हैं। पिछले महीने मूडीज के जरिए 14 साल के बाद देश की अर्थव्यवस्था की आऊटलुक को पॉजीटिव किए जाने के बाद मोदी सरकार को राहत मिली थी, लेकिन इसके बाद 25 नवम्बर को आए एस. एंड पी. के अनुमान में भारत की अर्थव्यवस्था के आऊटलुक को स्थिर रखा गया, जबकि फिच ने भी भारत का GDP अनुमान घटाया है। इसे भारत के लिए झटका माना जा रहा है।  

Created On :   5 Dec 2017 12:05 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story