शेयर बाजार : सेंसेक्स में 373 अंकों की बढ़त, निफ्टी 10,628 पर बंद

शेयर बाजार : सेंसेक्स में 373 अंकों की बढ़त, निफ्टी 10,628 पर बंद
हाईलाइट
  • नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी में +101.85 अंक की बढ़त देखी गई।
  • सेंसेक्स +373.06 अंकों की तेजी के साथ 35
  • 354.08 के स्तर पर बंद हुआ।
  • सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एशियाई बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के चलते लगातार तीन सेशन में गिरावट के बाद सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स +373.06 अंकों की तेजी के साथ 35,354.08 के स्तर पर बंद हुआ तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी में +101.85 अंक की बढ़त देखी गई। निफ्टी 10,628.60 के स्तर पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा तेजी एफएमसीजी और बैंकिंग सेक्टर के स्टॉक्स में देखी गई।

कैसा रहा दिनभर का कारोबार?
ग्लोबल मार्केट से मिले संकेतों के बाद सेंसेक्स सुबह 137.07 अंकों की बढ़त के साथ 35,118.09 पर खुला और +373.06 अंक (1.07%) की बढ़त के साथ 35,354.08 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेसेंक्स ने 35,397.24 के ऊपरी और 34,896.07 के नीचले स्तर को छुआ। जबकि निफ्टी 41.55 अंको की बढ़त के साथ 10,568.30 पर खुला और +101.85 अंक (0.97%) की बढ़त के साथ 10,628.60 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,637.80 के ऊपरी और 10,568.30 के नीचले स्तर को छुआ।

NSE पर 9 सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में
NSE पर 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 8 इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी बैंक में +1.41%, निफ्टी ऑटो में +1.06%, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस में +1.18%, निफ्टी एफएमसीजी में +2.36%, निफ्टी आईटी में 1.37%, निफ्टी मीडिया में +0.34%, निफ्टी पीएसयू बैंक में +0.82%, निफ्टी प्राइवेट बैंक में +1.27% और निफ्टी रिएल्टी में 0.35% की बढ़त देखी गई। जबकि निफ्टी मेटल में -1.32% और निफ्टी फार्मा में -1.31% की गिरावट देखी गई।

मिडकैप में बढ़त स्मॉलकैप में गिरावट
BSE का मिडकैप इंडेक्स +9.55 अंक (+0.06%) की बढ़त के साथ 14889.89 और स्मॉलकैप इंडेक्स -21.75 अंक (-0.15%) की गिरावट के साथ 14329 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में +0.19% की तेजी देखी गई। यह 17,380.95 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी का स्मॉलकैप 100 इंडैक्स -0.22% की गिरावट के साथ 6,190.10 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स टॉप गेनर्स
हीरो मोटोकॉर्प - 3062.10, +146.25, 5.02%

एचयूएल - 1745.15, +70.50, 4.21% 

विप्रो - 318.85, +11.40, 3.71%

एशियन पेंट - 1349.60, +35.75, 2.72%

एक्सिस बैंक - 630.80, +16.50, 2.69%

सेंसेक्स टॉप लूजर्स
यस बैंक - 187.95, -7.60, -3.89%

ओएसजीसी - 146.75, -5.45, -3.58%

सनफार्मा - 510.65, -15.15, -2.88%

कोल इंडिया - 250.70, -6.05, -2.36%

वीईडीएल - 195.85, -3.80, -1.90% 

Created On :   26 Nov 2018 2:14 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story