Sona- Chandi Ka Bhav: सोने की कीमत फिर नई पीक पर पहुंची, चांदी के भाव भी नए आसमान पर

- 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,02,000 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- 24 कैरेट सोने की कीमत 1,11,000 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- चांदी की कीमत 1,30,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में इन दिनों सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतें हर रोज नए रिकॉर्ड बना रही हैं। सोने की कीमत में लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिली है। आज (12 सितंबर 2025, शुक्रवार) यलो मेटल कहा जाने वाले साने के दाम में 1000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की तेजी आई है। वहीं, सफेद धातु यानि कि सिल्वर के रेट में करीब 1000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़त देखी गई है।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,02,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,11,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार चली गई है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,02,150 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,11,430 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,02,050 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,10,520 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,02,050 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,11,330 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,02,050 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,10,520 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,02,150 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,11,430 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,02,050 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,10,520 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,02,150 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,11,430 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,02,050 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,11,330 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें बीते दिन की तुलना में करीब 1,000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 1,30,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
Created On :   12 Sept 2025 11:03 AM IST