Closing bell: धड़ाम हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 47 हजार के नीचे बंद हुआ

Closing bell: धड़ाम हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 47 हजार के नीचे बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (28 जनवरी, गुरुवार) भी गिरावट के साथ बंद हुआ। बता दें कि यह गिरावट पांच दिनों से जारी है। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 535.57 अंक यानी 1.13 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 46874.36 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 149.95 अंक (1.07 फीसदी) की गिरावट के साथ 13817.55 के स्तर पर बंद हुआ। 

आज SBI, एक्सिस बैंक, IOC,  BPCL और गेल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं विप्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति, HDFC बैंक और पावर ग्रिड के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

आज इतने रुपए लीटर बिक रहा पेट्रोल- डीजल, जानें अपने शहर में क्या है रेट

बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज बैंक और प्राइवेट बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, मेटल, FMCG, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, आईटी, PSU बैंक, मीडिया और रियल्टी शामिल हैं।

आज सुबह शेयर बाजार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी। सेंसेक्स गुरुवार सुबह 9.33 बजे पिछले सत्र से 401.20 अंकों यानी 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 47,008.73 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 114.10 अंकों यानी 0.82 फीसदी की गिरावट के साथ 13,853.40 पर बना हुआ था।

वहीं एक दिन पहले भारी गिरावट के साथ खुलने के साथ ही गिरावट पर बाजार बंद हुआ था। हालांकि साल 2021 में आज पहली बार सेंसेक्स 47000 के नीचे आया है।

 

Created On :   28 Jan 2021 11:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story