Closing Bell: सेंसेक्स 1,627 अंक चढ़ा, निफ्टी 8,745 के पार बंद हुआ

Closing Bell: सेंसेक्स 1,627 अंक चढ़ा, निफ्टी 8,745 के पार बंद हुआ
हाईलाइट
  • निफ्टी 482 अंक या 5.83% की बढ़त के साथ 8745.45 पर बंद
  • सेंसेक्स 1
  • 627.73 अंक या 5.75% बढ़कर 29915.96 पर बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन आज शुक्रवार को तेजी रही। सेंसेक्स 1,627.73 अंक या 5.75% बढ़कर 29915.96 पर, जबकि निफ्टी 482 अंक या 5.83% की बढ़त के साथ 8745.45 पर बंद हुआ है। लगभग 1430 शेयरों में तेजी, 991 शेयरों में गिरावट आई और 142 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इन शेयरों में रही तेजी
निफ्टी पर भारती इंफ्राटेल, गेल, ओएनजीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचयूएल में तेजी के साथ कारोबार हुआ। जबकि यस बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, अदानी पोर्ट्स और एक्सिस बैंक में गिरावट देखने को मिली। सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुए। आईटी और एफएमसीजी में 8 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली। एनर्जी, इंफ्रा, मेटल, ऑटो और फार्मा में भी तेजी रही। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक 4 प्रतिशत बढ़त के साथ बंद हुए।

गिरावट में बंद हुआ था बाजार
दुनियाभर में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण भारतीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। इसका असर बाजार पर इस सप्ताह भी देखने को मिला। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को भी बाजार गिरावट में बंद हुआ था। सेंसेक्स 581.28 अंकों या 2.01% की गिरावट के साथ 3 साल के निचले स्तर 28288.23 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 205.35 अंकों या 2.42% की गिरावट के साथ 8263.45 पर बंद हुआ था।

 

 

Created On :   20 March 2020 3:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story