Share market: सेंसेक्स 131 अंक लुढ़का, निफ्टी 8660 के नीचे बंद

Share market: सेंसेक्स 131 अंक लुढ़का, निफ्टी 8660 के नीचे बंद
हाईलाइट
  • निफ्टी 18.80 अंक या 0.22% की गिरावट के साथ 8660.25 पर बंद
  • सेंसेक्स 131.18 अंक या 0.44% नीचे गिरकर 29
  • 815.59 पर बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन आज शुक्रवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 131.18 अंक या 0.44% नीचे गिरकर 29,815.59 पर और निफ्टी 18.80 अंक या 0.22% की गिरावट के साथ 8660.25 पर बंद हुआ। लगभग 1131 शेयरों में तेजी, 1138 शेयरों में गिरावट आई और 166 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

निफ्टी पर कोल इंडिया, एक्सिस बैंक, आईटीसी, एनटीपीसी और सिप्ला में तेजी के साथ कारोबार हुआ। जबकि हीरो मोटोकॉर्प, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, गेल और मारुति सुजुकी में गिरावट देखने को मिली। सेक्टरों में ऑटो, एनर्जी और इंफ्रा को छोड़कर अन्य सभी सूचकांकों में तेजी रही। बीएसई मिडकैप इंडेक्स गिरावट में जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स मामूली तेजी में बंद हुए। 

रुपया 46 पैसे की बढ़त के साथ 74.69 के स्तर पर खुला
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 46 पैसे की बढ़त के साथ 74.69 के स्तर पर खुला है। कल के कारोबार में भी रूपये में मजबूती देखने को मिली थी। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 73 पैसे की मजबूती के साथ 75.15 के स्तर पर बंद हुआ था।

तेजी में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 1,410.99 अंक या 4.94% बढ़कर 29946.77 पर और निफ्टी 323.60 अंक या 3.89% की बढ़त के साथ 8641.45 पर बंद हुआ।

Created On :   27 March 2020 4:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story