Share market: सेंसेक्स 310 अंक लुढ़का, निफ्टी 8925 के नीचे बंद हुआ
By - Bhaskar Hindi |15 April 2020 6:30 AM
Share market: सेंसेक्स 310 अंक लुढ़का, निफ्टी 8925 के नीचे बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 310.21 अंकों या 1.01% की गिरावट के साथ 30379.81 पर और निफ्टी 68.55 अंक या 0.76% नीचे गिरकर 8925.30 पर बंद हुआ था। लगभग 1429 शेयरों में तेजी, 940 शेयरों में गिरावट आई और 174 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
निफ्टी पर कोटक महिंद्रा बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और मारुति सुजुकी में गिरावट के साथ कारोबार हुआ। जबकि यूपीएल, एचयूएल, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक और श्री सीमेंट में गिरावट देखने को मिली। सेक्टोरल फ्रंट में बैंक, ऑटो और एनर्जी गिरावट में बंद हुए। वहीं एफएमसीजी, आईटी और मेटल में खरीदारी देखने को मिली।
Created On : 15 April 2020 4:26 AM
Next Story