Share market: सेंसेक्स 175 अंक चढ़ा, निफ्टी 10,600 के पार बंद हुआ

Share market: सेंसेक्स 175 अंक चढ़ा, निफ्टी 10,600 के पार बंद हुआ
हाईलाइट
  • निफ्टी 55.70 अंक या 0.53% बढ़कर 10607.40 पर बंद
  • सेंसेक्स 177.72 अंक या 0.50% की बढ़त के साथ 36021.42 पर बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन शुक्रवार को तेजी रही। सेंसेक्स 177.72 अंक या 0.50% की बढ़त के साथ 36021.42 पर और निफ्टी 55.70 अंक या 0.53% बढ़कर 10607.40 पर बंद हुआ। लगभग 1333 शेयरों में तेजी, 1359 शेयरों में गिरावट आई और 148 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

निफ्टी पर भारती एयरटेल, आयशर मोटर्स, अदानी पोर्ट्स, हीरो मोटोकॉर्प और टीसीएस में सबसे ज्यादा तेजी के साथ कारोबार हुआ। जबकि जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक और जेडएक्स एंटरटेनमेंट में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। सेक्टोरल इंडेक्स में बैंक और मेटल को छोड़कर अन्य इंडेक्स हरे रंग में समाप्त हुए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी रही।

गुरुवार को तेजी में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले गुरुवार को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 429.25 अंक या 1.21% बढ़कर 35843.70 पर और निफ्टी 121.70 अंक या 1.17% बढ़कर 10551.70 पर बंद हुआ था।

Created On :   3 July 2020 3:57 AM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story